राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में शादी समारोह में आई बारात से आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर जमकर हुएं मारपीट में एक दर्जन बराती के घायल होने का मामला सामने आया है वही बारात में आए बोलेरो का शीशा फुटने समेत कुर्सी, गाड़ियों के क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले में रविवार को बाराती पक्ष से लड़के के पिता ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जिसमें उन्होंने एक दर्जन युवकों को चिन्हित कर नामजद किया है। मामला है कि मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी मनराज राय की बेटी की शादी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी सुरेश राय पिता स्व रामजन्म राय के बेटे से होनी थी उसी में बारात चांद कुदरिया गांव में आई और सरकारी विद्यालय मख्तब के परिसर में बारात ठहरी थी। बारात में द्वार पूजा के बाद वापस सरकारी विद्यालय मख्तब आकर आर्केस्ट्रा का प्रोगाम चल रहा था कि फरमाईशी गीत को लेकर गांव के कुछ लफुए युवकों से विवाद में गाली ग्लौज हो गई उसी दौरान लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर बाराती पक्ष पर हमला कर दिया है जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल बाराती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया वही मामूली रूप से घायल सभी गाड़ियों से गाव बखरी चलें गये। लड़के के पिता सुरेश राय ने बताया कि सभी लाठी डंडे और हथियार से लैस थें वही वे बरनेत की तैयारी चल रही थी तभी उनके द्वारा हमला किया गया जिसमें सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग