राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ पर शराबियों का जानलेवा हमला, पुलिस की कारर्वाइ दिखावे जैसे, पत्रकारों में आक्रोश

  • शराब पार्टी, पुलिस को सूचना‎ देने पर भास्कर टीम पर जानलेवा हमला, शराबियों और अन्य की अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज‎
  • दैनिक भास्कर के पत्रकार के पहुंचते ही पहले से घात‎ लगाये हमलावर टूट पड़े‎ वहां पहुंचते ही शराबी टूट‎ पड़े

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण) छपरा‎ एक तरफ सरकार जहां शराब को‎ लेकर सख्त है वहीं दूसरी तरफ शराबी ‎मस्त है। आलम यह है कि छपरा शहर‎ के बीचोबीच सलेमपुर वीणा पुस्तक‎ की गली में पिछले कुछ महिनों से‎ शराबियों का अड्डा बना हुआ है।‎ मुहल्ले में हर रात 10 बजे के बाद‎ मजमा लगता है। शराब पार्टी चलती है।‎ देर रात जब इसकी जानकारी दैनिक भास्कर की टीम ने उत्पाद विभाग को‎ दी तो रेड पड़ी। रेड पड़ने पर सभी‎ फरार हो गये। उसी मुहल्ले में अपने‎ डेरा में दैनिक भास्कर के छपरा के‎ ब्यूरो चीफ अमन कुमार सिंह के छोटे‎ भाई तपन कुमार थे। बदमाशों ने रुम में‎ हथियार से लैस होकर घुसकर बेरहमी‎ से मारपीट की। लूटपाट की घटना को‎ ‎भी अंजाम दिया है। इसकी सूचना वे‎ अपने बड़े भाई अमन कुमार को दी।‎ इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष और‎ एसपी के मोबाइल नंबर पर दिया गया। तत्क्षण वहां सूचना देने पर दैनिक‎ भास्कर के और साथी और रोटरी क्लब‎ के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह,पत्रकार संतोष‎ गुप्ता पहुंचे।‎ वहां पहुंचते ही पहले से घात‎ लगाये हमलावर टूट पड़े‎ वहां पहुंचते ही शराबी टूट‎ पड़े। ब्यूरो प्रमुख अमन कुमार सिंह पर‎ जानलेवा हमला कर दिया। गला‎ दबाकर जान मारने की कोशिश‎ की गई। साथ में तपन कुमार‎ सिंह,पत्रकार संतोष गुप्ता,सुनील‎ गुप्ता और अमरेन्द्र सिंह के साथ‎ बततमीजी व मारपीट की गई।‎ जिसमें जख्मी हुए है। सभी ने‎ अपना इलाज सदर अस्पताल में‎ कराया। जहां फर्द बयान के‎ आधार पर नगर थाना में‎ प्राथमिकी दर्ज की गई है।‎

मारपीट के साथ लूटपाट‎ को भी दिया अंजाम‎

तपन कुमार सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में‎ बताया है कि वे सभी यह बात कह रहे थे‎ कि शराबियों के बारे में लिखता है सब।‎ पुलिस को सूचना देता है। और टूट पड़े।‎ हथियार के बल पर रुम में नकदी भी लूट‎ ले गये। उसके बाद पुलिस को सूचना दी‎ गई। पुलिस जब पहुंची तो हमलावार‎ सभी इधर-उधर भाग गये। पुलिस वहां‎ पर चिन्हित कुछ घरों में छापेमारी भी‎ की। वहां सर्च किया गया। बदमाश सभी‎ भाग गये थे। आस-पास के लोगों से उन‎ सभी बदमाशों का ठिकाना के बारे में‎ पता लगाया गया।‎

प्रस्तुत वीडियो के आधार‎ पर पुलिस कर रही पहचान‎

मौके पर किये गये हमले के‎ वीडियो साक्ष्य के तौर पर पुलिस को‎ दिया गया है। जिसमें साफ तौर पर‎ जानलेवा हमला करते बदमाश दिख‎ रहे है। इसमें पहचान कर सलेमपुर‎ निवासी व वीणा पुस्तक के मालिक‎ नरेन्द्र सिंह के पुत्र किंशु कुमार‎ सिंह, गुड्‌डू सिंह, गौरव सिंंह और‎ रंजीत कुमार, अजीत कुमार को‎ नामजद और अन्य को अज्ञात‎ आरोपित किया गया है। मुख्य रुप से‎ शराबियों के सरगना किंशु कुमार‎ सिंह है।‎

पुलिस आरोपियों के घरों पर कर रही ताबातोड़ छापेमारी, सभी फरार

सभी आरोपित फरार‎ नगर थाना की पुलिस ताबड़तोड़ आराेपियों के‎ घर पर छापेमारी कर रही है। जहां आराेपी फरार है।‎ नरेन्द्र सिंह के पुत्रों की पुलिस तलाश कर रही है।‎ वे सभी आराेपित फरार बतायी जा रही है।‎ पहले भी दे चुके है घटना को अंजाम‎ पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि‎ हमलावार पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे‎ चुके है। शुरु से शराबियों व नशेड़ियों के साथ‎ संगत बनाकर अंजाम देता है। कुछ माह पहले‎ संबंधित वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसके‎ आधार पर पुलिस उसके बारे में और जानकारी‎ जुटा रही है।‎

पहले भी दे चुके है घटना को अंजाम‎

पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि‎ हमलावार पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे‎ चुके है। शुरु से शराबियों व नशेड़ियों के साथ‎ संगत बनाकर अंजाम देता है। कुछ माह पहले‎ संबंधित वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसके‎ आधार पर पुलिस उसके बारे में और जानकारी‎ जुटा रही है।‎