थानाध्यक्ष समेत 20 पुलिस पदाधिकारियों को सारण एसपी ने किया स्थानांतरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने थानाध्यक्ष समेत 20 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण रविवार को कर दिया और तत्काल प्रभाव से उन्हें नया स्थान पर योगदान करने तथा कार्यभार संभालने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस केंद्र में पदस्थापना की प्रतीक्षा में बैठे पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार को मढौरा के थानाध्यक्ष बनाया गया है तथा मशरक पुलिस अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि पुलिस निरीक्षक मंजू कुमारी सिंह को महिला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है और एकमा पुलिस अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक अकील अहमद को सोनपुर के थानाध्यक्ष बनाया गया है । उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना अनुसंधान इकाई, रवीन्द्र हरिजन को मढौरा अनुसंधान इकाई, श्यामदास सिंह को जनता बाजार अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित उमेश ओझा को सहाजितपुर थाना के अनुसंधान इकाई का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुअनि रघुनाथ सिंह को दरियापुर अनुसंधान इकाई, ब्रज कुमार सिंह को अभियोजन शाखा से नगर थाना अनुसंधान इकाई, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को सोनपुर थाना के अनुसंधान इकाई से मढौरा थाना के अनुसंधान इकाई, पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह को मसरख थाना के अनुसंधान इकाई से व्यवहार न्यायालय कोर्ट सुरक्षा में तैनात किया गया है। बनियापुर के थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार को हरिहरनाथ ओपी प्रभारी तथा हरिहरनाथ ओपी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को भगवान बाजार थाना के अनुसंधान इकाई, जलालपुर थानाध्यक्ष अब्दुल इस्लाम को नगर थाना अनुसंधान इकाई, गङखा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम को जलालपुर थानाध्यक्ष, दरियापुर थानाध्यक्ष चरणजीत दास को रसूलपुर थानाध्यक्ष, रसूलपुर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत को परसा थानाध्यक्ष, पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रितेश मिश्रा को बनियापुर थानाध्यक्ष, एसआइटी में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार को दरियापुर थानाध्यक्ष, पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अमितेश कुमार को गरखा का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नव पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने मैं पदस्थापन वाले संस्थान में तत्काल प्रभाव से योगदान कर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार वर्ष की अवधि में तीन वर्ष की अवधि एक ही जिले में पूर्ण कर चुके पुलिस पदाधिकारियों का अंतर जिला स्थानांतरण किया गया है, जिसके कारण नए सिरे से पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापित किया गया है। अंतर जिला स्थानांतरण में जिले के लगभग 10 थानाध्यक्षों का तबादला दूसरे जिले में कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग