अभिनेत्री वैष्णवी ने किया अपील: कोरोना से लड़ने के लिए गर्म पानी, हर्बल चाय-काढ़ा पिएं,बढ़ेगा इम्यूनिटी
छपरा(सारण)। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से खुदको संयमित करते हुए साफ-सफाई का ध्यान रखकर कोरोना से बचा जा सकता है। साथ ही नाक, मुंह, छुने से पहले हाथ को साबून से अच्छी तरह से धोले या सैनेटाइजर तथा घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें, इससे कोरोना से बचा जा सकता है। उक्त बाते अभिनेत्री वैष्णवी ने कोरोना से बचाव के लिए आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए कही। उन्होंने कहा कि अगर सर्दी, बुखार जैसी लक्षण दिखे तो तुरंत गर्म पानी, हर्बल चाय, तुलसी आदी का इस्तेमाल कर बहुत हद तक कोरोना को रोका जा सकता है। अगर ज्यादा परेशानी को तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। अभिनेत्री ने कहा कि दिन में एक या दो बार हर्बल चाय, तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक और किशमिश का काढ़ा पीएं, इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक यानी इम्यूनिटि क्षमता विकसित होता है। इसके अलावे गुनगुना पानी पिएं और खाने में अदरक, कालीमिर्च, तुलसी, इलायची, शहद शामिल करने से भी इम्यूनिटि सिस्टम को विकसित कर कोरोना से बचाव किया जा सकता है।
अभिनेत्री वैष्णवी की अपील: क्या करें, क्या न करें ?
☆ हमेशा गुनगुने पानी और ताजे भोजन का ही सेवन करें।
☆ भोजन में मूंग, मसूर, मोठ आदि हल्की दालों का प्रयोग करें।
☆ मौसमी और ताजा फल व सब्जियों का उपयोग करें।
☆ भोजन में अदरक, कालीमिर्च, तुलसी, इलायची, शहद आदि का नियमित उपयोग करें।
☆ ठंड से बचाव करें, मौसम के अनुसार आवश्यक कपड़े पहनें।
☆ आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक्स, ठंडे पानी व ठंडे जूस का सेवन न करें।
☆ अधिक चिकनाई या तले हुए भोजन का उपयोग भी कम से कम करें।
☆ कच्चे व अधपके मांसाहार से बचना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग