मांझी श्मसान घाट के समीप स्थित नागा बाबा मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखंड रामायण पाठ सम्पन्न हुआ
मांझी(सारण)। मांझी श्मसान घाट के समीप स्थित नागा बाबा मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखंड रामायण पाठ सम्पन्न हुआ। अनुष्ठान के समापन के पश्चात दर्जनों साधु संतों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मठ के महंत प्रेम दास ने पुजारी राम बालक दास को विधिवत अभिषेक पूर्वक महंत के पद पर आरूढ़ कराया। इससे पूर्व गायक दिवाकर सिंह तथा वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा ने आकर्षक आरती प्रस्तुत की। मौके पर मौजूद एमएलसी पद के भावी प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा मठ के जीर्णोद्धार में किये गए पहल की सराहना की। वही मन्दिर परिसर में मौजूद सभी साधु संतों एवं सामाजिक कार्यकर्ता को अंग वस्त्र से सम्मानित कर पौधा लगाया गया। मौके पर कौरु धौरु के मुखिया पति उदय शंकर सिंह पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह अरविंद सिंह तारकेश्वर नंद तिवारी पिन्टू ओझा कृष्णा सिंह पहलवान स्वामी नाथ शर्मा शिव शंकर प्रसाद आदि अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग