कैरमबोर्ड खेलने के दौरान हुए विवाद में मारपीट, दो का सर फटा
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव में रविवार को मस्जिद के पास कैरमबोर्ड खेलने के दौरान हुए विवाद में जमकर मारपीट में बचाने गये एक युवती और एक व्यक्ति का सर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान महम्मद अली की 19 वर्षीय पुत्री तमन्ना खातुन और स्व फुलमहम्मद के 47 वर्षीय पुत्र मुमताज अली के रूप में हुई। मामले घायल ने बताया कि तख्त टोला मस्जिद के पास बच्चे कैरमबोर्ड खेल रहे थे उसी मे गोटी मारने को लेकर विवाद हो गया जिसमें मारपीट हो गई उसी दौरान ईट चलने लगें जिसमें एक युवती और एक व्यक्ति का सर पर ईट का टुकड़ा लगने से फट गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज के बाद घर जाने दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग