दो समुदायों में मारपीट, हरपुरजाॅन गांव पुलिस छावनी में तब्दील, दोनों पक्ष के 17 लोग भेजे गए जेल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में शनिवार की शाम दो समुदायों में जमकर हुए मारपीट मामले में दोनों पक्षों के तरफ से थाना में समानांतर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस ने दोनों तरफ से 17 लोगों को गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया है। घटना को गांव में तनाव है। हरपुरजाॅन गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। घटना की सूचना पाते ही मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, डीएसपी इन्द्रजीत बैठा, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। घटना को देखते हुए प्रशासन ने मशरक थाना पुलिस के अलावे छपरा पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल एवं पानापुर इसुआपुर तरैया मढौरा पुलिस को भी बुला लिया। प्रशासन कि सक्रियता व तत्परता देख दोनों समुदायों के लोग शांत हो गये है। लेकिन गांव में अभी भी भीतर ही भीतर काफी तनाव व्याप्त है। घटना के ले मशरक थाना में दोनों पक्षों के तरफ से समानांतर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है जिसमें एक पक्ष के तरफ से घायल सुदेश राय ने काण्ड संख्या 407/20 दर्ज कर सदाम आलम, परवेज आलम समेत 19 लोग नाम जदयू अभियुक्त बनाए गए है। वही दूसरे पक्ष के तरफ से मशरक थाना काण्ड संख्या- 408/20 दर्ज करा सुदेश राय बिघन राय एवं अनुप कुमार राय समेत 18 नाम जद व 8-10लोग अज्ञात अभियुक्त बनाये गए है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्ष के तरफ से 17 लोगों को गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया। थाना पुलिस द्वारा जेल भेजे गए नामजद अभियुक्तों में एक ओर से नंदेश राय, अरविंद कुमार, मिथिलेश राय, सोनू कुमार, भोला राय, गुड्डू राय एवं अनुप कुमार तथा दूसरे पक्ष के मैनुद्दीन आलम, सदाम हुसैन, चाॅद आलम, राज मोहम्मद, जावेद आल, मो. इसराइल आलमगीर आलम, मो.हनीफ, मैनुद्दीन एव सोना आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया है। पुलिस मामले में जाच कर रही हैं। हरपुरजाॅन गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग