राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर मारपीट में महिला घायलावस्था में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराई गई। जहां उसकी पहचान सिसई गांव निवासी राजू रावत के 30 वर्षीय पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई। डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने घायल महिला कि प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में घायल के परिजन ने बताया कि पड़ोसी से पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसमे पहले भी थाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। वही रविवार की शाम विवाद खड़ा कर महिला से मारपीट कर घायल कर दिया गया है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है।वहीं पुलिस अनुसाधन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग