राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के एन एच 531 पर स्थित दाउदपुर बस स्टैंड के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमे महिला की हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है। जख्मी दंपति सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी सुरेश राम एवं आशा देवी बताए जाते है। घटना सोमवार की बताई जाती है जब बाइक सवार दंपति अपने किसी इलाजरत रिश्तेदार को देखने के लिए दाउदपुर बाजार स्थित एक निजी किलनकी पर आ रहे थे इसी दौरान छपरा की तरफ से आ रही एक ट्रक ने दाउदपुर बाजार स्थित बस स्टैंड के समीप बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमे बाइक सवार दंपति बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मी लोगो ने बताया कि ट्रक चालक ने बाइक में इतना जोरदार ठोकर मारा की बाइक सवार महिला गंभीररूप से जख्मी हो गयी जिसमे बताया जाता है कि उनके एक हाथ की हड्डी बुरी तरह फ्रेक्चर हो गए। दुर्घटना के दौरान दोनों पति-पत्नी लहूलुहान हो कर अचेतावस्था में सड़क पर गिर पड़े। तत्काल मौजूद लोगों ने उठाकर बाजार स्थित एक निजी किलनिक में ले गए और घटना की सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुचती तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वही चिकित्सक ने तत्काकिल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग