राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। हत्या करवाने की धमकी दिए जाने के मामले में सहाजितपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित व सहाजितपुर गांव निवासी संतोष कुंवर ने बताया है कि गांव के ही निखिल कुंवर एवं जितेंद्र कुंवर हाथ में डंडा लेकर आये और बोले कि जिस तरह से तुम्हारे बेटे का हत्या करवाये थे। उसी तरह से तुम्हारे भाई और भतीजा का हत्या करवाएंगे। इस बीच निखिल कुंवर मेरे भवे के गर्दन में हाथ लगाकर धक्का दे दिया। जिससे वे गिर गई और बेपर्दा हो गई। पीड़ित का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पूर्व इन्ही लोगों के द्वारा साजिश कर मेरे बेटे का हत्या किया गया था। जिसके बाद से इन लोगों द्वारा हमलोगों को काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। जिस कारण हमलोग काफी डरे हुए है।पीड़ित ने दर्ज शिकायत में कहा है कि यदि पुलिस- प्रशासन द्वारा उचित कारवाई नही की जाती है, तो हम सभी परिवार आत्महत्या करने के लिये बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग