राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के हाफिजपुर का है ।गिरफ्तार धंधेबाज स्थानीय सुनील कुमार राय बताया जाता है। एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि हाफिजपुर में शराब की खरीद- विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए बताए गए स्थल पर पहुँचा तो कुछ लोग पुलिस को देख भागने लगे। जहाँ शराब छुपा रहे एक व्यक्ति को बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस दौरान तलाशी के क्रम में एक बोरी में रखे तीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग