राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जब किसी भी बीमार व्यक्ति चाहे वो अमीर हो या गरीब किसी को भी रक्त यानी खून की जरूरत पड़ी है तो वह अमीर गरीब जात पात नहीं देखती और उस समय अपना बहुमूल्य रक्त दान करने वाला ही उसके लिए भगवान के बाराबर समझा जाता है। जी हां हम बात कर रहे है। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर आयोजित रेड क्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर के मौके पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वही छपरा शहर की प्रीति रक्तदान के लिए आज राज्य स्वास्थ समिति द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। आपको बताते चले की प्रीति छपरा की सामाजिक संस्था “हे छपरा ” के सदस्य हैं और लगभग 9 बार रक्तदान कर चुकी है जिसके कारण कई जरूरतमंदों की जिंदगी बची है। प्रीति का कहना है कि रक्तदान से कई बीमारियों का भी पता चल जाता है जिससे कोई नुकसान नहीं होता बल्कि फायदा ही होता है। प्रीति ने रक्तदान को मानवता के लिए आवश्यक कार्य बताया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग