राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का रोषपूर्ण प्रदर्शन

राष्ट्रनायक न्यूज।

गड़खा (सारण)। श्रीपाल बसंत पंचायत में बनवारी बसंत के ग्रामीणों ने गांव में पक्की सड़क नहीं बनने पर अपना रोष व्यक्त किया।लोगों का कहना है कि सड़क के पक्कीकरण नहीं होने से बरसात के दिनों में उन्हें डेरनी- सुतिहार, भेल्दी, परसा, अमनौर जाने में काफी कठिनाई होती है और सड़क पर पूरे बरसात जल- जमाव रहने से उन्हें दूसरे गांव से होकर जाना पड़ता है। उन्होंने सड़क नं 326 बनवारी बसंत शम्भु उपाध्याय के घर से लेकर यादव टोली -टॉरा गाछी डेरनी पथ करीब तीन किमी सड़क पक्कीकरण की मांग की।लोगों का कहना है कि उक्त सड़क निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कुछ नहीं मिला। प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल जमादार राय, चेला राय, यदु राय, राजेंद्र राय, भुनेश्वर राय, मैनेजर राय, रामायण राय, बच्चा राय, संजय राय, दीपक उपाध्याय आदि उपस्थित थें।