- मृतका के पिता ने कुल 7 लोगों को नामजद अभ्युक्त बना थाने में किया एफआईआर
राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दहेज में बुलेट गाड़ी के लिए ससुरालवालों द्वारा अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका सूरज कुमार सिंह की 24 वर्षीया पत्नी अंतिमा कुमारी बतायी जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया। इस संबंध में मृतका के पिता एवं सिवान जिले के दरौंदा थानांतर्गत जलालपुर बाबूलाल सिंह के टोला निवासी मनोज कुमार सिंह ने पानापुर थाने में आवेदन देकर मृतका के पति सूरज कुमार सिंह, देवर पवन कुमार सिंह, सास बबीता देवी, ससुर जयशंकर सिंह के अलावे अमनौर थानांतर्गत जगदीश विशुनपुरा निवासी सूरज के नाना दामोदर सिंह, नानी सोना देवी एवं अपने ही गांव जलालपुर के पिंकी देवी को नामजद किया है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मैंने अपनी पुत्री की शादी 2018 में कई थी। ससुरालवालों द्वारा शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट गाड़ी के लिए हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। सोमवार की रात सभी ने मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर। वही मृतका के ससुरालवालों का कहना है कि पति पत्नी के बीच मामूली विवाद के बाद जब सभी लोग छत पर सोने चले गए इसी दौरान मृतका ने कीटनाशक खा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोट से खुलेगा मौत का रहस्य:
पानापुर के सलेमपुर गांव में मंगलवार के अहले सुबह हुई विवाहिता की मौत मामले को लेकर ग्रामीणों में भी तरह तरह की चर्चाओं की बाजार गर्म है। ग्रामीणों की माने तो मौत की खबर सुन मौके पर पहुची पुलिस कर्मियों के साथ पोस्टमार्टम कराने छपरा मृतिका के पति सूरज कुमार सिंह खुद गया था इसबात को लेकर कुछ लोगों ने दबीजुबान बताया कि अगर मृतिका के हत्या ससुराल वाले किये होते तो हत्यारे फरार हो गये होते खैर घटना जैसे भी हुई हो लेकिन पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही मौत की राज खुलने की उम्मीद जताई जारही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग