राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के पानापुर गांव से तीन माह पूर्व अपहृत एक युवती के मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पानापुर गांव निवासी शिवकुमार मांझी बताया जाता है। मालूम हो कि इस मामले में अपहृता के पिता ने शिवकुमार मांझी सहित पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग