राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत सोमवार की शाम आपसी विवाद में हुई मारपीट में बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव में 27 वर्षीय युवक धनंजय कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया था। साथ ही दो अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। पुलिस मामले में त्वरित करवाई करते हए तीन नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। मृतक के बड़े भाई मुन्ना कुमार सिंह उर्फ विकास कुमार सिंह के फर्दबयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि मैं तथा मेरा भाई धनंजय कुमार सिंह अपनी मां एवं बहन के साथ दरबाजे पर बैठे थे। तभी गांव के ही जितेंद्र सिंह, मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह, सूरज सिंह, सुदर्शन सिंह उर्फ गुदरी सिंह, नीरज सिंह, नंदन सिंह, गुड़िया देवी, माया कुमारी सहित दो अज्ञात व्यक्ति एक जुट होकर अपने- अपने हाथ मे लिये लाठी- डंडे, भाला, बरछी एवं कट्टा लेकर मेरे दरबाजे पर आए तथा बोले कि तुमलोग क्यों पुलिस को सूचना दिए कि हमलोग शराब बेंचते है। इसी बाद को लेकर सभी लोग गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर नामजदों ने मेरे भाई धनंजय सिंह के कनपट्टी पर कट्टा सटा दिया तथा जान मारने की नीयत से लोहे की बरछी से छाती में घोंप दिया। जिसके बाद मेरा भाई जख्मी अवस्था मे अचेत होकर जमीन पर गिर गया। मैं मेरी माँ और बहन बचाव में गए तो नामजदों ने हमलोगों को भी लाठी- डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों के सहयोग से हमलोगों को जख्मी अवस्था मे रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ मेरे भाई धनंजय सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।इधर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बरछी को बरामद करते हुए मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह, नीरज कुमार एवं गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग