संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बोधगया में आयोजित ऑल इण्डिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन एवम आफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन के 15वें अधिवेशन में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा सहाजीतपुर के कार्यालय सहायक आयुष कुमार को आल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन का उप महामंत्री चुना गया है। जिसकी जानकारी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री आशीष कुमार ओझा ने सहाजितपुर शाखा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बताई। श्री ओझा ने बताया कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से बहुत दिनो के बाद कोई उप महामंत्री पद के लिए चुना गया है। और ये पूरे उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के लिए गर्व की बात है। श्री आयुष कुमार से बात के दौरान उन्होंने ने बताया की केंद्रीय संगठन में जो उनको जिम्मेदारी मिली है उसे वो पूरी जिम्मेदारी और लगन से निभाएंगे और ग्रामीण बैंक कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सम्मान समारोह में विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवम कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह को अरुणेंद्र सिंह शाखा प्रबंधक सहजीतपुर, अमित कुमार राय बनियापुर, अमरेंद्र कुमार मिश्र कामता बाजार, रुचिका आनंद सरेया, अतुल कुमार कामता आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन दीनबंधु तिवारी शाखा प्रबंधक कन्हौली मनोहर ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग