पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में बाइक सवार की सड़क पार कर रहीं नीलगाय के झुंड से मंगलवार की शाम टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार तीन शख्स गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए देवरिया नहर पर मोनू कुमार सिंह के निजी क्लीनिक में भर्ती कराए गए जहां घायलों की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चोरमा गांव निवासी मनोज कुमार साहनी,उम्र 42 वर्ष,स्वाति कुमारी उम्र 10 वर्ष, मीना देवी उम्र 40 के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि वे तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में रिश्तेदारी में शामिल होकर मशरक के रास्ते अपने गांव जा रहे थे कि देवरिया गांव में सड़क पार कर रहीं नीलगाय के झुंड से टक्कर हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। वही इलाज के दौरान घायल स्वाति कुमारी के सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग