राष्ट्रनायक न्यूज।
नचाप/मांझी (सारण)। भारतीय जनता पार्टी मांझी पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक राम जानकी मंदिर नचाप के परिसर में मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के 8 साल के बेमिसाल कार्यकाल की चर्चा की गई। युवा मोर्चा नेता विभूति नारायण तिवारी व विक्की सावन ने मोदी सरकार द्वारा किसान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण व 122 करोड़ आवास स्वीकृति, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत, पीएम किसान निधि योजना, उज्वला योजना आदि उपलब्धियां गिनायी गई। बैठक में अजीत सिंह, महावीर सिंह, आदित्य दुबे, अरविंद सिंह, सोहन सिंह, संदीप कुमार, राजेश पाठक, विमलेश सिंह, राकेश सिंह, संजय तिवारी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग