राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण) सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एकम व रसूलपुर थाना की सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने एकमा बाजार निवासी जितेन्द्र प्रसाद उर्फ खेसारी लाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से देवपुरा गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित चन्द्रमा राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। बताया गया है कि दोनों आरोपित फरार चल रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग