मुखिया संगम बाबा पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज
तरैंयाँ (सारण)। तरैया थाना में रविवार को इसुआपुर मुखिया संगम बाबा समेत युवा राजद नेता मिथिलेश राय पर लॉकडाउन उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया है। तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों नेताओं पर एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि 17 जुलाई को मुखिया संगम बाबा का बिना मास्क लगाये व सोशल डिस्टेंस का पालन नही करते हुए कोरोना पीड़ितों व बाढ़ पीड़ितों की मदद करते एक पोर्टल पर खबर देखा गया है। जिसके आलोक में लॉकडाउन का पालन नहीं करने को लेकर तरैंयाँ थाने में मुखिया संगम बाबा व मिथिलेश राय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं मुखिया संगम बाबा ने कहा कि जनता की मदद करना कहीं से कानून का उल्लंघन नही है और लॉक डाउन के दौरान भी मैंने सभी नियमों का पालन करते हुए जनता से मिला हूँ। कुछ राजनैतिक तथा स्वार्थी लोगों के उसकावे पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक मुझे इसकी विशेष जानकारी नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग