हाई स्कूल का तााला तोड़कर लाखों के मूल्य के समान चोरी, एफआईआर
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के महेसिया गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीती शनिवार की रात चोरो ने ताला तोड़ बच्चों को पढ़ाने के लिये लायी गयी टीवी, इन्वर्टर, माईक, वायर आदि चुरा कर ले गए। प्राप्त सूचना के अनुसार विद्यालय में नाईट गार्ड के लिए विकाश कुमार पंडित को रखा गया है। गार्ड ने बताया कि नित्य की तरह बीती रात भी डियूटी आया। लगभग रात 12 बजे घर चले गए। इसके बाद जब सुबह आया तो देखा कि स्कूल के गेट का ताला टूटा हुआ है। जिस पर स्कूल प्रधान को सूचना दी। स्कूल प्रधान आए व गेट को खोलकर देखा व दंग रह गए, रूम रखा टीवी, इन्वर्टर, माईक व तार को चोर चुरा ले गए। इस संबंध में प्रधानाध्यपक केशव कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ डेरनी थाने में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग