पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महाराजगंज दुरौधा रेलखंड पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मशरक महम्दपुर एस एच 90 पर बन रहें रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए गार्डर लांचिंग के लिए 16 जून से 19 जून तक विधुत आपूर्ति बंद रहेंगी इसकी जानकारी जेई विक्रम कुमार ने बुधवार को मीडिया के माध्यम से बताया कि चैनपुर में मशरक महाराजगंज दुरौधा रेलखंड पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान गार्डर लांचिंग का कार्य किया जा रहा है जिसमें उच्च क्षमता के क्रेन लगाएं गये हैं जिसके कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से 1 बजें तक बंद रहेंगी जिसके चलते मशरक, पानापुर, इसुआपुर और उसरी बाजार पावर हाउस से संबंधित इलाकों में विधुत आपूर्ति बंद रहेंगी। सभी विधुत उपभोक्ताओं से निवेदन है कि आवश्यक कार्य समय से कर ले और पानी का भंडारण भी कर लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग