पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरकार द्वारा मिलने वालें पेंशन योजना में बुधवार तक लगभग-लगभग चार हजार लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण नही कराया है जिनका पेंशन योजना 23 जून तक प्रमाणीकरण नही होता हैं तों उनका पेंशन रूक सकता है जिससे उनको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के एक नगर पंचायत और 15 पंचायतों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराएं जा रहें पेंशन योजना के 20588 लाभुक हैं जो पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं पर अभी तक चार हजार लाभुकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण नही कराया है जिससे आने वाले 23 जून से उनका पेंशन योजना बंद हो सकता है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुजुर्ग लाभुकों को उनका हक दिलवाने के लिए प्रखंड प्रशासन ने एक और अवसर उपलब्ध कराया हैं इसके लिए बचें लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू किया गया है।बीडीओ ने बताया कि पहले पंचायत वार शिविर लगाएं गया फिर अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और विकास मित्र घर-घर जाकर पेंशनर के पहचान का प्रमाणीकरण करेंगे। उन्होंने कहां कि बहुत से पेंशनर ऐसे हैं जो काफी वृद्ध हैं, उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। कुछ ऐसे भी हैं, जिनके अंगूठे का निशान घिस कर मिट चुका है। कुछ ऐसे विकलांग हैं, जो आने-जाने में असमर्थ हैं। वैसे लोगों के घर पर जाकर उनका प्रमाणीकरण करना आसान होगा। वैसे लोगों का आगामी 23 जून तक जीवन प्रमाणीकरण कराया जाएगा यदि इसके बाद भी जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों को सरकार की पेंशन योजना के लाभ से वंचित होना पड़ेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग