राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से गला काटकर एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के बाउंड्री स्थित चापाकल के समीप से बरामद किया गया है। मृत महिला पहलेजा ओपी क्षेत्र के खरिका गांव निवासी स्वर्गीय चितरंजन सिंह की 40 वर्षीय पत्नी ललिता देवी बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पहलेजा घाट ओपी प्रभारी देवानंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
मृतक की पुत्री के घर आने पर हुई घटना की जानकारी
बताया जाता है कि उक्त महिला अपने ही घर के चहारदीवारी के भीतर बैठी थी। उसी दौरान घर में घुस कर हत्यारे ने दाब से काट कर उनकी हत्या कर दी है। इस दौरान सदर अस्पताल पहुंचे उसके पड़ोसी मोनू कुमार एवं रितेश कुमार ने बताया कि महिला को दो पुत्री है। जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं एक पुत्री अविवाहित है जो कि उस समय पढ़ने के लिए बाहर गई थी। उस दौरान उस महिला की हत्या की गई है। इस घटना की जानकारी तब मिली जब उसकी पुत्री घर पहुंची तो देखा कि उसकी मां लहूलुहान मृत पड़ी हुई है। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और इस बात की सूचना थाना को दी गई। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
स्थानीय लोग कुछ भी बाेलने से कतरा रहें है:
लोगों का कहना था कि सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना मिलते ही सोनपुर के एडिशनल एसपी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर पढ़ने जा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक इस मामले में किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस हत्या को लेकर गांव के लोग कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। मृतक बहुत ही गरीब परिवार से है उसके पति की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतका की दो पुत्री ही है एक पुत्री की शादी पूर्व में हो चुकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग