अनियंत्रित अज्ञात बाइक चालक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, घायलावस्था में सदर रेफर
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मशरक-सिवान-शीतलपुर एस एच-73 पर बेग छपरा गांव से रविवार की देर रात्रि खाना खाकर दुकान पर पैदल सोने आ रहें युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार घटनास्थल से फरार हो गया। वही घायल अंधेरे में सड़क किनारे घायलावस्था में तड़पता रहा तभी राहगीरों द्वारा शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव निवासी सुखदेव साह के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि उसके रिश्तेदार की महावीर चौक पर दादा मिष्ठान भंडार है उसी में रात्रि विश्राम के लिए बगल के बेग छपरा गांव अवस्थित घर से खाना खाकर वापस एस एच-73 सड़क के किनारे पैदल दुकान आ रहा था कि किसी अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिसमें वो घायल हो गया। घायल के सर पर लगें गहरे जख्म को देखते हुए चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग