राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पीडीएस डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर मुखिया ने डीएम, एसडीओ से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

पीडीएस डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर मुखिया ने डीएम, एसडीओ से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

बनियापुर(सारण)। पीडीएस दुकानदार पर कोरोना काल में भी राशन वितरण में व्यापक पैमाने पर धांधली बरते जाने की शिकायत करते हुए महिला मुखिया ने डीएम, एसडीओ और एमओ को आवेदन देकर उचित कारवाई की मांग की है। मामला प्रखण्ड क्षेत्र के सतुआ पंचायत का है।दिए आवेदन में सतुआ पंचायत की मुखिया पार्वती देवी ने बताया है कि पंचायत अंतर्गत डाढ़ीबाढ़ी के पीडीएस दुकानदार श्रीभगवान पांडेय द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतते हुए प्रति यूनिट 05 किलोग्राम राशन के बदले 04 किलोग्राम राशन का वितरण किया जा रहा है। वही निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की वसूली की जा रही है। अप्रैल महीने का दाल उठाव करने के बाद भी अबतक लाभुकों के बीच वितरण नही किया गया। जबकि कोरेंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासियों के लिये भी दो माह के राशन का उठाव कर लिया गया। मगर अबतक राशन का वितरण नही किया गया। साथ ही पीडीएस दुकान पर लगे मशीन पर लाभुकों की उंगली रखवाने के बाद भी राशन नही दिये जाने की शिकायत की गई है। मुखिया ने आवेदन में इस बात का भी जिक्र किया है कि पीडीएस दुकानदार मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिस वजह से उनके दरवाजे पर उनके भाई श्रीनिवास पांडेय रहते है एवं लाभुकों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें डराते-धमकाते है। मुखिया ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि अपने स्तर से मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाय ताकि लाभुकों को उनका वाज़िब हक मिल सके।