राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर हुई वृद्धि, फसल को बचाने के लिए किसानों ने बांधा बांध

लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर हुई वृद्धि, फसल को बचाने के लिए किसानों ने बांधा बांध

बनियापुर(सारण)। लगातार बारिश की वजह से नदियों के बढ़ते जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे कई जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद होने लगी है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नही है। प्रखण्ड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित इब्राहिमपुर में दो दर्जन से ज्यादा किसानों की धान और मक्के की दर्जनों एकड़ में लगी फसल जलजमाव की वजह से बर्बाद होने के कगार पर पहुँच गई है। स्थानीय रामेश्वर महतों,उमा भगत,कृष्णा महतों, ऊधो सहनी, घनश्याम प्रसाद,संजय प्रसाद सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि कन्हौली मनोहर के इलाके में गंडकी नदी का बांध टूटने से धान और मक्के की फसल बर्बाद हो रही है। जिसको लेकर किसानों ने अपने श्रम और संसाधन के बूते बांध बांधने के प्रयास में जुटे है। ताकि फसल को बचाया जा सके। मगर पानी के बहाव की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने फसलों के बचाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर ठोस पहल किये जाने की मांग की है।