पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित कर क्राइम कंट्रोल करेंगे नये थानाध्यक्ष
बनियापुर(सारण)। पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित कर थाना क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी और लूट की मामलो में त्वरित करवाई करते हुए मामले में संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उक्त बातें बनियापुर थाने में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष रितेश मिश्र ने भेंटवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असमाजिक तत्वो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही अवैध शराब का धंधा करने वाले धंधेबाजों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा। इसके पूर्व नवपदस्थापित थानाध्यक्ष ने अपने अधिनस्थ कर्मियों के साथ बैठक कर पूर्व के आपराधिक मामलों में जानकारी प्राप्त करने के बाद कई आवश्यक निर्देश भी दिये एवं थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया। वही 16-31 जुलाई तक जारी राज्यब्यापी लॉकडाउन को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही थाना क्षेत्र के लोगों से सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर समय मॉस्क का उपयोग करने और वेवजह चौक चौराहे पर भीड़ नही लगाने की अपील की। मालूम हो कि रितेश मिश्र इसके पूर्व पुलिस केंद्र छपरा में तैनात थे। इधर नव पदस्थापित युवा थानाध्यक्ष के योगदान से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। वही लोगों को विश्वास है कि नए थानाध्यक्ष के योगदान से अपराध का ग्राफ कम होगा और क्षेत्र में अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग