पति के दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की सोमी अमावस्या व्रत
दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गाँव की सुहागिन महिलाओं ने अपने अपने पति की लंबि उम्र के लिए की सोमी अमावस्या व्रत की व पीपल के वृक्ष में कच्चा धागा लपेटकर कामना की। सोमवार के दिन सुबह सुहागन महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र के लिए सोमी अमावस्या व्रत रखा। कृष्ण पक्ष की अमावस्या यदि सोमवार को पड़ता है तो सोमी आमावश्या कहा जाता है। ऐसा संयोग बहुत कम हीं बनता है। इसलिए सुहागन महिलाएं इस व्रत का बेसब्री से इंतज़ार करती है। ऐसी मान्यता है कि उपवास रहकर वट-वृक्ष का परिक्रमा कर धागा बाॅधने से पति की उम्र लम्बी होती है तथा उनके जीवन में आनेवाली कठिनाई एवं दुःख का अन्त हो जाता है। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग