राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। विश्व को कौमी एकता का संदेश देने वाले महान संत कबीर दास को उनकी जयंती पर याद किया गया। बता दें कि कबीर दास 15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। कबीर दास हिंदी साहित्य के भक्तिकालीन युग में परमेश्वर की भक्ति के लिए एक महान प्रवर्तक के रूप में उभरे।वे हिंदू धर्म व इस्लाम को मानते हुए धर्म एक सर्वोच्च ईश्वर में विश्वास रखते थे। मौके पर गड़खा क्षेत्र के पारख शांति आश्रम के बैनर तले कबीर प्रवर्तक संतों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर गांव गांव घूमकर उन महान पुरोधा का संदेश पहुंचाया। संत रविन्द्र दास ने बताया कि संत कबीर दास मानवता के सच्चे उपासक थे। यात्रा में शामिल संत सर्वेश्वर दास, ओमप्रकाश दास, उमा दास, देवकुमार दास, मंगल दास, चितरंजन सिंह, पंकज कुमार सिंह,विजेंद्र राय, आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग