जलापुर (सारण)। दोपहर में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा।जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी एवं प्रेमिका को थाने लाया। जिसके बाद जलालपुर थाने पर ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे थे। मामला बड़की संवरी का बताया गया है। काउंसलिंग के बाद अंततः ग्रामीणों ने दोनों की शादी हरपुर शिवालय मंदिर में करा दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक ही गांव के प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग की चर्चा होते ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया लिया। दोनों के साथ मारपीट की घटना होने की बात भी बताई गई है। फिर ग्रामीण दोनों को थाने पर लेकर पहुंचे और कई घंटे बाद दोनों की शादी पर सहमति बनी। दोनों प्रेमी एक दूसरे की शादी करने की जिद पर अड़े रहे जिसके बाद ग्रामीणों ने हरपुर शिवालय मंदिर में पहुंच कर शादी करा दी। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका रामबाबू प्रसाद की पुत्री शीतल कुमारी तथा प्रेमी वकील पंड़ित का पुत्र राहुल कुमार पंड़ित बताया गया है। शादी के मौके पर संवरी पंचायत के मुखिया व सरपंच प्रतिनिधि के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग