राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थानाक्षेत्र के पोझी में जमीनी विवाद में विवाद के दौरान एक महिला को गोली मार जख्मी कर देने की सूचना प्राप्त हुई है। जख्मी महिला को घायलावस्था में छपरा सदर अस्पताल भेजा गया जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना मंगलवार की देर रात्री की बताई जा रही है। पोझी गांव में भूषण सिंह के परिवार का परोस के लोगों के बीच जमीन के एक विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। स्थिति गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गई। घटना में एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई जिसमें भूषण सिंह की पत्नी गोली लगने से बुरी तरह से जख्मी हो गई। घटना के बाद सभी फरार हो गये, फायरिंग से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची । तब तक जख्मी महिला को लेकर सभी परिजन अस्पताल चले गए थे। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया और वापस लौट गयी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची थी। मामले में अभी तक लिखित आवेदन या फर्दबयान प्राप्त नही हुआ है। आवेदन प्राप्त होते की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग