राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर चट्टी पर बुधवार की देर रात्रि एक नसेड़ी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात नशा में धुत नशेड़ी एक महिला के घर में घुस गया। जिसे देखकर महिला चोर -चोर करके शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर बगल में सो रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और नशेड़ी की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया। पकड़ा गया नशेड़ी छपरा के भगवान बाजार का रहने वाला अजय कुमार उर्फ राजा बताया जाता है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग