- पिछले माह आंधी तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए पोल अबतक नहीं हुए ठीक
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के माधोपुर बड़ा गांव के स्थित पूरब टोला में पिछले एक माह से 10 घरों का बिजली प्रभावित है। बता दें कि गत 19 मई को आये तेज आंधी तूफान के में कई बिजली के खंभों पर पेड़ के डाल गिरने से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे तथा कई जगह तार टूट गई थी। उसी समय से उक्त गांव का बिजली प्रभावित है। वहां के लोग इस तप्ती गर्मी में भी किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं। आलम यह है कि गर्मी के कारण लोग रातों में घर से बाहर में हाथ के पंखे लेकर हाक रहे हैं। प्रभावित घरों के लोगों की माने तो उनका कहना है कि 25 दिन पूर्व ही इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई है। लेकिन अबतक स्थिति जस-की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के जेई को फोन करने पर फोन नहीं उठाते हैं और ना ही हमलोगों के समस्या का समाधान कर रहे हैं। इस संबंध में वहां के अरुण कुमार, भरत राम, मनोज कुमार, पंकज कुमार, मुकुल कुमार, सोनू कुमार, मंटू चौबे, बिट्टू कुमार, समेत अन्य लोग सारण डीएम शिकायत करने की बात कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग