राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के श्यामचक मोहल्ला में कुछ दबंगों के द्वारा एक दलित युवक को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मोहल्ला निवासी पुखराज राम का 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार राम बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी बात को लेकर मोहल्ले के कुछ दबंगों के द्वारा उसके साथ मारपीट के बाद चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद जख्मी युवक को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के उपरांत उसके द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। थाना को दिए आवेदन में उसके द्वारा श्यामचक मोहल्ले के चार युवकों को आरोपित किया गया है। आवेदन के माध्यम से उसके द्वारा बताया गया है कि उन लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट के बाद जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। जिसका विरोध करने पर उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया और बचने के क्रम में चाकू उसके दाहिने बाजू पर लग गई। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग