राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा में अग्निपथ के विरोध में छात्रों का बवाल, प्रर्दशन, आगजनी व तोड़फोड़, छपरा विधायक के घर में भी छात्रों ने किया तोड़- फोड़

  • छपरा विधायक के आवास में प्रदर्शनकारी ने किया तोड़ फोड़:
  • शहर के सभी दुकानें रही बंद
  • छात्र व नॉवजवान सेना में चार साल की नौकरी का कर रहें विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। सेना भर्ती के नए नियमावली के खिलाफ छपरा शहर में बवाल शुरू हो गया है। हजारों छात्र और नौजवान शहर के भगवान बाजार रोड, छपरा जंक्शन, दरोगा राय चौक, मोना चौक, नगरपालिका चौक, साढ़ा ढाला के अलावे लगभग शहर के सभी चौक चौराहों पर इक्ठा होकर सड़क मार्ग को अवरूद्ध कर टायर जलाकर आगजनी कर मार्ग को ब्लॉक कर दिया तथा वहीं सरकार के सेना भर्ती के अन्तर्गत बनाये जा रहे नए नियमावली के फखिलाफ तोड़फोड़ व प्रदर्शन किया। सााथ ही साथ काफी संख्या में आक्रोशित छात्र व नौजवान छपरा के रेलवे स्टेशन पहुंच कर भी जमकर हंगामा कर रहे हैं। जिसमें छपरा जक्शन व जगदम कॉलेज ढ़ाला के बीच फसी एक ट्रेन के दो बोगी को आग के हवाले कर दिया। आंदोलन के कारण कई स्टेशन पर ट्रेन फंसी हुई है, जिनमें एक्सप्रेस ट्रेनों से लेकर पैसेंजर ट्रेन जहां- तहां खड़ी है। इसके अलावा कई मालगाड़ी अलग अलग स्टेशन पर खड़ी है। छात्र व नौजवानों का गुस्सा इतने से नहीं शांत हो रहा था वों जिस रास्ते से विरोद्ध प्रदर्शन कर गुजर रहे थें उस रास्तें के सभी सरकारी बैनर और पोस्टर उखार फेंक रहे थें।

छपरा विधायक के आवास में प्रदर्शनकारी ने किया तोड़ फोड़, विधायक ने लगाया पुलिस द्वारा फोन रिसीव नहीं करने का आरोप

भरत मिलाप के समिप छपरा के स्थानीय भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता के आवास पर दो से तीन सौ की संख्या में पहुँचे आंदोलनकारियों ने उनके घर एवं लैब के शीशे को चकनाचूर करते हुए भाजपा सरकार एवं उनके नीतियों का विरोध किया। इस दौरान विधायक ने जिले के आला अधिकारी व स्थानीय थाना को फोन कर घटना की सूचना दीं। विधायक ने कहा कि पुलिस की विफलता से आंदोलन में विरोधी दल के लोग शामिल होकर उनके आवास पर उत्पात मचाया। इस दौरान उनके फोन को भागवान बाजार पुलिस द्वारा नही रिसीव किया गया।

छपरा शहर के सभी दुकानें रही बंद, शहर के कई मॉल के सीसे को तोड़

सेना के तीनों फर्मेंट यानी थल सेना, जल सेना, तथा वायु सेना  भर्ती के नए नियमावली के खिलाफ छपरा शहर में बवाल के साथ छात्र व नौजवानों के गुस्से के साथ ही सरकार के खिलाफ हो रहे आगजनी के साथ तोड़ फोड़ व  को देखते हुए छपरा शहर के दूकानदार अपनी अपनी सभी दूकाने बंद रखी।

बहाली प्रक्रिया के विरोध में उग्र हुए आंदोलन को शांत करने हेतु सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, शहर के कई मुहल्लों में किया फ़्लैग मार्च

छात्रों व नॉवजवानों द्वारा सेना के तीनों फर्मेंट में टीओडी का विरोध कर रहे हैं। एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह और एसडीपीओ सदर छात्रों के गुस्से को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्रों को बताया जा रहा है कि आपकी मांगों को सरकार तक प्रशासन और मीडिया के माध्यम से पहुंचाय जाएगा। उनसे शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि अन्य जिलों में छात्रों की प्रशासन से सद्भाव के माहौल में बात हुई है। यहां भी शांति बनाकर अपनी बातों को रखें। आपकी बातों को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन की अपील का असर आंदोलनकारी छात्रों पर नहीं हो रहा है। छात्रों का कहना है कि हमलोगों की बहाली रद्द कर दी गई है, जो सही नहीं है। 16 महीना से सीई एग्जाम नहीं लिया गया है। टीओडी का विरोध में हजारों छात्र प्रदर्शन में शामिल हैं। वहीं प्रशासन की अपील का असर आंदोलनकारी छात्रों पर नहीं हो रहा है। छात्रों का कहना है कि हमलोगों की बहाली रद कर दी गई है, जो सही नहीं है।

उग्र आंदोलनकारियों ने सड़क पर जगह- जगह आगजनी कर यातायात को घंटों अवरुद्ध किया वहीं शहर के कई मॉल के सीसे को तोड़ डाला। आंदोलन के भयावहता को देखते हुए डीएम-एसपी ने दर्जनों पुलिस बल एवं अन्य अधिकारियों के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को घरों में रहने की अपील करते हुए शांति व्यवस्था कायम करने में आम लोगों को सहयोग करने की गुजारिश कीं। वहीं शहर के काशी बाजार, गुदरी, राजेन्द्र कॉलेज मोड़ आदि निजी कोचिंग इलाकों में जाकर शांति की अपील कीं। लोकतंत्र में अहिंसात्मक रूप से विरोध जायज हैं परंतु आसामाजिक तत्व मौके की आड़ में आंदोलन को हिंसक रूप देते हुए सरकारी एवं निजी संपत्ति को जब व्यापक क्षति पहुंचाने लगते हैं तो सभ्य समाज इसे गलत करार देता है।

4 साल तीनों सेनाओं में भारत सरकार की है भर्ती की योजना

केंद्र सरकार ने 14 जून को सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की है। इस स्कीम के तहत नौजवानों को 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी। माना जा रहा है कि सरकार ने यह कदम तनख्वाह और पेंशन का बजट कम करने के लिए उठाया है।

छात्र व नॉवजवान चार साल की नौकरी का कर रहें विरोध

एक प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी अंकित सिंह ने बताया 2021 में सेना में नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। छपरा, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर समेत आठ जिलों के हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उनमें से जिन्होंने फिजिकल टेस्ट पास किए उनका मेडिकल हुआ था। मेडिकल होने के बाद अब एक साल से लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। अब तक परीक्षा नहीं ली गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया था कि अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की नियुक्ति होगी, जिन्हें 4 साल के लिए सेना में नौकरी दी जाएगी। 4 साल बाद 75 फीसदी जवानों को 11 लाख रुपए देकर घर वापस कर दिया जाएगा। सिर्फ 25 फीसदी की सेवा में कुछ विस्तार होगा। इसी नए नियम को लेकर हंगामा व प्रदर्शन कर रहे हैं।’

भगवान बाजार चौक यानी सटेशन रोड पर आगजनी करने छात्र व नौजवान

आगजनी करने छात्र व नौजवान

सारण के डीएम व एसपी आवास के सामने आजगनी

सारण के डीएम व एसपी आवास के सामने आजगनी

TOD प्रक्रिया का विरोध करते छात्र

छात्र व नौवजवानों के आन्दोलन के कारण डीएम व एसपी कार्यालय का गेट बंद

आगजनी करते छात्र

आंदोलन के कारण छपरा के साढ़ा ढ़ाला पर लगा जाम

रेलकर्मी छपरा जक्शन पर बोगी में लगी आग पर काबू पाते हुए