राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा के भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता के आवास पर आंदोलनकारी, असामाजिक तत्व व उपद्रवियों ने उनके आवास पर भी पहुंच कर उपद्रव मचाया। इस दौरान उनकी छत पर चढ़कर गुरुवार को तोड़फोड़ भी की। छपरा विधायक ने किसी तरह अपनी सुरक्षा की। जब आंदोलनकारी वहां से उपद्रव करके भागे तो, उसके बाद उन्होंने घर पर हुई क्षति का अवलोकन किया। उनके गेट के ऊपर लगे नेम प्लेट और छत पर रखे गमले टूटे हुए थे। विधायक ने सीधे आरोप लगाया है कि कांग्रेस और राजद के कुछ कार्यकर्ताओं और असामाजिक तत्वों ने उनकी घर के छत के ऊपर चढ़कर उपद्रव व तोड़फोड़ की है। विधायक के घर की छत के ऊपर लगे लगे भारतीय जनता पार्टी के झंडे को भी असामाजिक तत्वों ने नोंच कर फेंक दिया। स्थानीय विधायक का आरोप है कि जो लोग भी इसमें शामिल थे, उनके हाथों में आरजेडी व कांग्रेस का झंडा था। पूरी घटना के बारे में उन्होंने डीएम-एसपी से फोन पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन के लिए यह चुनौती है। जिस तरह से उनके आवास पर हमला किया गया इसमें कहीं न कहीं पहले से योजना बनाई गई थी। उसके बाद ही इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है।



More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा