मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सरण)। सोनपुर प्रखंड के दुधेला पचायत के गौतम चौक निवासी पधानाधयापक नरेंद्र सिंह वा श्वेता रंजन के पुञ सौय कुमार का राष्टीय रक्षा अकादमी का एनडीए की परीक्षा में भारत में अपना तीसरा स्थान लाकर परचम लहराया है। घोषित परिणाम से सोनपुर में खुशी की लहर दौड़ गई जिसके बाद पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने पहुँचकर अंग वस्तु फूल माला से अभिवादन किया और मिठाई खिलाकर मुह मीठा कराया। ज्ञात हो कि वे वर्ग 1 से 6 तक कि पढ़ाई सोनपुर में की इसके बाद उसका नामांकन तिरुपति के चित्तूर जिला किलकारी के सैनिक स्कूल में कराया गया बचपन से ही देश की सेवा करने की ख्वाहिश सौर्य में थी। इस मौके पर सोनपुर प्रखंड प्रतिनिधि पशुपति शाह, मुखिया प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह, महामंत्री रवि रंजन सिंह, शिक्षक उपेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सहित अनेक लोग उपस्थित थें। वही उसके बाद सांसद राजीव प्रताप रूढी ने फोन पर बात कर बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग