राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अपर समाहर्ता-सह-सेवा शिकायत निवारण पदाधिकारी डाॅ गगन के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली के तहत विजय कुमार, पिता-कुंज बिहारी सिंह, पता-ग्राम- दादुपुर, पोस्ट-बंगपुर, भाया-परवलपुर, जिला-नालंदा, बिहार द्वारा अपने बकाये भत्ते के भुगतान से संबंधित शिकायत-पत्र कार्यपालक अभियंता, सारण नगर प्रमंडल, सारण, छपरा के विरुद्ध दर्ज किया गया था। अपर समाहर्ता सह सेवा शिकायत निवारण पदाधिकारी, सारण छपरा के कार्यालय में सुनवाई के दौरान 73,744=00 (तिह्तर हज़ार सात सौ चैवालीस), 12,636 (बारह हज़ार छः सौ छत्तीस) रूपये एवं अन्य दावों का भुगतान नियमानुसार कार्यपालक अभियंता, सारण नहर प्रमंडल, सारण छपरा के द्वारा शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग