राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर विभिन्न मामले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल ने परसागढ़ बाजार से मारपीट मामले के आरोपित राजदेव साह व रामपुर विन्दालाल गांव के पूर्व के कांड में शराब कारोबारी रमेश महतो तथा हरपुर गांव से शराब के नशे में अवधेश पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग