राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच महिला समेत 16 लोग घायल हो गए। घायलों में जैतपुर गांव के हरिशंकर साह, दीनानाथ साह, कौशल्या देवी, पंकज कुमार, गजियापुर गांव के राजेश राम, परसागढ़ बाजार गांव के ममता देवी, शांति देवी, मालती देवी, दिलीप महतो, चिंता देवी, गंजपर गांव के सत्येन्द्र शर्मा, हेकाम गांव के पियुष कुमार, चैनपुर मुबारकपुर गांव के बिट्टू कुमार साह, भलुआ बुजुर्ग गांव के नन्द कुमार दूबे, सेन्दुवार गांव के तेरस राय व फुचटी कला गांव के संतोष शर्मा आदि शामिल हैं। बताया गया है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार के द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में घायलों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग