राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार मढौरा थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि- व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से मढौरा थाना का गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में मढ़ौरा थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना, मनवीय सूचना प्राप्त हुई की ग्राम तेजपुरवा के रवि कुमार एवं धीरज सिंह चोरी के एक स्पेलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल बेचने के फिराक में है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए मढ़ौरा थाना पुलिस टीम के द्वारा अपराधकर्मी मढ़ौरा थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली, तेजपुरवा गांव निवासी सुनेश्वर राय के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार तथा विजय कुमार सिंह का पुत्र धीरज कुमार उर्फ अभय कुमार को चोरी के एक स्पेलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान एवं पूछ- ताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मी रवि कुमार एवं धीरज कुमार द्वारा स्वीकार किया गया कि इनका मोटरसाईकिल चोरी करने का एक गिरोह जो सारण जिलान्तर्गत सहित अन्य जिला में भी मोटरसाईकिल चोरी करने एवं बेचने का कारोबार करते है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही के आधार पर चोरी की गई 04 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इस संबंध में मढौरा कांड सं0-405/ 22 दिनांक 21 जून 2022, धारा -467/ 468/ 471/420 /414/120 (बी) भा0 द0 वि0 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान एवं पूछ – ताछ के क्रम में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा इनके निशादेही के आधार के पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी, कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अभियुक्तों का नाम एवं पता :
- रवि कुमार, पिता सुनेश्वर राय, सा0 शुकला टोली, तेजपुरवा थाना मढौरा, जिला सारण।
- धीरज कुमार उर्फ अभय कुमार, पे0 विजय कुमार सिंह, सा0 तेजपुरवा, थाना मढौरा, जिला सारण
- धीरज कुमार सिंह उर्फ आर्या, पिता अखिलेश कुमार सिंह, सा0 चनना थाना मढौरा, जिला सारण
- शहाबुद्दीन, पिता- स्व0 अजीजुल हक अंसारी, सा0 बलडिहॉ, थाना खैरा , जिला सारण।
- राजेश राय, पिता- दिना राय, सा0 नेथूऑ, थाना गौरा ओ0 पी0 जिला सारण।
- अशोक राम, पिता- स्व0 ललन राम, सा0 पोझी, थाना मढौरा, जिला सारण।
» बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- चोरी की मोटरसाईकिल-05



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग