राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 18 से 20 जून 2022 तक विशेष अभियान चलाकर कुल 112 (एक सौ बारह) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रिवाल्वर 01, देशी कट्टा 02 , जिंदा कारतूस 09, चाकू 01, मोटरसाईकिल 04, टेम्पू 01, नगद राशि 2200 रू0 एवं 546 लीटर शराब जप्त किया गया। पिछले 72 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 10 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 4200 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
- कुल गिरफतारी : 112
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 60
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 26
- जप्त शराब : 546 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 10
- अवैध आग्नेयास्त्र : रिवाल्वर 01 , जिंदा कारतूस 02 , जिंदा कारतूस 09
- अन्य जप्तः चाकू 01 , मोटरसाईकिल- 04, टेम्पू 01 एवं नगद राशि 2200 रू0
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 218500/- रूपया ।
20 जून 2022 को नगरा ओपी अन्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कटेसर एवं ग्राम अफौर से छापामारी कर 177 लीटर देशी शराब एवं 01 टेम्पु जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आपराधिक घटनाओं के रोकथाम, संवेदनशील संस्थाओं, ज्वेलरी शॉप, पेट्रोल पम्प, बैंक, ए0 टी0 एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग