राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार गरखा थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि – व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से गरखा थाना के गस्ती दल गरखा बाजार चौक के आस – पास भ्रमणशील थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गरखा थाना कांड संख्या 312/22 के अभियुक्त गड़खा थाना क्षेत्र निवासी शैलेन्द्र सिंह उर्फ गोधन सिंह के पुत्र अजय सिंह को अपने एक अन्य साथी के साथ गरखा पंचायत में छिपकर अपराधिक घटना कारित करने का योजना बना रहें है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए गरखा थाना के गस्ती दल द्वारा गरखा पंचायत क्षेत्र से 02 अपराधकर्मी को 02 देशी पिस्टल, 04 जिन्दा गोली एवं 02 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गरखा थाना कांड संख्या 383/ 22, दिनांक- 20.06.22 . धारा- 25 (1 – बी) ए/ 26/ 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम :
- अजय सिंह , पिता – शैलेन्द्र सिंह उर्फ गोधन सिंह, सा0 गरखा चिरांद रोड , थाना गरखा, जिला सारण
- उमंग राज सिंह उर्फ सिंटू पिता अखिलेश्वर सिंह, सा0 महुआनी थाना अवतार नगर, जिला सारण
गिरफ्तार अभियुक्त अजय सिंह का आपराधिक इतिहास :
- गरखा थाना कांड संख्या – 312 / 22 , दिं0-19.05.22 धारा -307 / 34 भा0 द0 वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्त उमंग राज सिंह उर्फ सिंटू सिंह का आपराधिक इतिहास
- गरखा थाना कांड संख्या – 746 / 21 , दिनांक 01.11.21 , धारा -37 ( सी ) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि0
बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- देशी कट्टा : – 02
- जिन्दा कारतूस -04
- मोबाइल -02



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग