राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के बंगरा पश्चिम टोला गांव में घर पर बैठे दिव्यांग राजेश कुमार ठाकुर पिता दीनानाथ ठाकुर के साथ गाली गलौज करते आधे दर्जन लोग मारपीट करने लगे। बचाव करने आए पिरित के पिता एवम मां कांति देवी को भी लाठी डंडे मारने लगे। मारपीट के दौरान कांति देवी का कपड़ा फार डाला एवम गले से सोने का चेन छीन लिया। शोर होने पर आस पास के लोग आए तब सभी लोग प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी की चिकित्सा मशरक अस्पताल में कराई गई। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पुरषोत्तम तिवारी , देवनाथ तिवारी सहित 9 लोग नामजद किए गए है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग