संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही रविवार को प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई।जिसके बाद बिगत एक माह से ठप्प पड़ा कृषि कार्य पुनः शुरू हो गई है। खेतों में पर्याप्त नमी होने पर किसान अब धान का बिचड़ा डालने की तैयारी में जुट गए है। मंगलवार को कई किसानों द्वारा धान का बिचड़ा डाला गया। साथ ही मक्के की बुआई को लेकर भी खेतों की जुताई और खरपतवार की सफाई का कार्य चल रहा है। कन्हौली संग्राम निवासी व अनुभवी किसान महेश राम ने बताया कि गेहूँ की दौनी के बाद से एक बार भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। जिस वजह से खरीफ फसलों की तैयारी पर विराम लग गया था। मगर अब बारिश होने लगी है। जिसके बाद से किसान भाई अपने परिजनों के सहयोग से दिन रात एक कर कृषि कार्य मे जुट गए है। ताकि समय पर फसलों की बुआई संपन्न की जा सके। अनुभवी किसानों ने बताया कि आषाढ़ महीने में एक सप्ताह का समय बीत चुका है। इस महीने के आखिर तक रोपनी का कार्य संपन्न होने पर उपज अच्छी होती है। वही अगली फसल के लिये खेत समय से खाली हो जाता है।
फ़ोटो- (धान का बिचड़ा डालने में जुटे किसान दंपति)।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा