संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। वर्तमान परिवेश में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिये अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की आवश्यकता है।पेड़ो से न सिर्फ हमे फल और छाया प्राप्त होती है। बल्कि देश में बढ़ती प्रदूषण को कम करने और प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने में भी पेड़ पौधे काफी सहायक सिद्ध होते है। उक्त बातें बिधुत एसडीओ धीरज सती ने पीएसएस कोल्लूआ में पौधारोपण के दौरान अपने अधिनस्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कही। वही जेई पंकज सुमन ने कहा की वर्तमान समय मे जिस रफ्तार से पेड़ो की कटाई हो रही है, उस अनुपात मे वृक्षारोपण का कार्य नहीं हो रहा है।जो आने वाली पीढ़ी के लिए परेशानी का सबब होगा। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की गई। इस दौरान मानव बल अरुण कुमार एवं उनके सहकर्मियों द्वारा पीएसएस परिसर में एक दर्जन से अधिक फलदार एवं छायेदार पेड़ लगाए गए। साथ ही उनके देखभाल का संकल्प लिया गया। मौके पर पीएसएस में कार्यरत सभी कर्मी उपस्थित थे।

फ़ोटो(ग्रिड परिसर में पौधारोपण करते बिधुत कर्मी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग