संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। सारण जिला युवा राजद ने अग्निपथ योजना के खिलाफ़ देश के पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला युवा राजद के जिलाध्यक्ष मशकूर खान के नेतृत्व में शहर के नगरपालिका चौक पर फूंका। पुतला दहन के दौरान राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने कहा कि यह देश के लिए कला क़ानून है। इस क़ानून से देश के नवजवान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव एवं महासचिव सागर नौशेरवाँ ने संयुक्त रूप से कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को पूर्व के काले कृषि क़ानून की तरह ही इस युवा विरोधी अग्निपथ/ अग्निवीर योजना को किसी भी कीमत पर वापस लेना ही होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में सहकारिता नेता राधेकृष्ण प्रसाद, अब्दुल कयूम अंसारी, राजू यादव, तौरेज आलम, बलराम यादव, डॉ रमेश प्रसाद, सुपेन्द्र चौधरी, प्रदीप यादव, सरोज सिंह नंदन यादव, नंद किशोर शर्मा सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग