राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण में 10 प्रखंडों के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के 13 पदों व नगरा पैक्स अध्यक्ष के लिए 19 जुलाई को होगा वोटिंग व मतगणना

  • नगरा, रिविलगंज, सदर छपरा, मढ़ौरा, मकेर, सोनपुर, दरियापुर सहित 10 में होगा चुनाव
  • मत्स्यजीवी सहयोग समिति नगरा पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी
  • नगरा पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को ले पंचायत स्तर पर बनेंगे तीन बूथ

छपरा (सारण) जिले के नगरा, रिविलगंज, सदर छपरा, मढ़ौरा, मकेर, सोनपुर, दरियापुर सहित 10 प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। साथ हीं नगरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के रिक्त पद पर चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ हीं राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गया है। अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी अपने पक्ष में वोटर को करने लिए लोकलुभावने वादे भी करने लगे है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने को लेकर सहकारिता विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनसुार बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश के आलोक में गत दिनांक 13 जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का दिया गया है। जिसे बाद निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव के तिथि की घोषण कर दिया है। चुनाव की घोषण होने के बाद संबंध प्रखंडों में 20 जून को  चुनाव को लेकर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अधिसूचना जारी कर दिया गया है। जिसके अतंर्गत नामांकन, प्रपत्रों की संविक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आंवटन तथा वोटिंग की तिथि निर्धारित कर दिया गया है।

10 प्रखंडों में होगा चुनाव

जिले के 10 प्रखंडों में मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के नगरा, रिविलगंज, सदर छपरा, मढ़ौरा, मकेर, सोनपुर, दरियापुर सहित 10 प्रखंड में मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव कराया जाएगा।

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पैक्स अध्यक्ष को ले पंचायतों में बनेगा बूथ

जिले में 10 प्रखंडों में चुनाव को लेकर बूथ बनाने की प्रक्रिया पुरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मत्स्य जीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पर बूथ बनाया जाएगा। जहां समिति के सदस्य वोटिंग करेंगे। वहीं नगरा प्रखंड के नगरा पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पंचायतों में तीन बूथ बनाया जाएगा। जहां वोटर अपने अध्यक्ष के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मत्स्य जीवी सहयोग समिति के इन पदों पर होगा चुनाव

  • पदनाम पदों की संख्या
  • अध्यक्ष 01
  • मंत्री/कोषाध्यक्ष 01
  • प्रबंधकारिणी सदस्य 11

10 प्रखंडों में 5 व 6 जुलाई को होगा नामांकन

मत्स्य जीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि का घोषणा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के 10 प्रखंडों में 5 व 6 जुलाई को प्रखंड कार्यालय में नाम निर्देशन प्रपत्र प्राप्त किया जाएगा। वहीं समिति के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों का नामांकन के दिन करीब 11बजे से शाम 3 बजे तक हीं नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया जाएगा। उधर नगरा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज नगरा में पैक्स अध्यक्ष एवं मत्स्य जीवी सहयोग समिति के नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय में हीं अलग टेबल बनाया जाएगा। जहां प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया जाएगा।

एक नजर में जाने चुनाव कार्यक्रम

  • नामांकन प्रपत्र की बिक्री 1 से 5 जुलाई 2022 तक
  • नामांकन 5 व 6 जुलाई 2022
  • नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा 7 व 8 जुलाई 2022
  • अभ्यर्थिता वापसी 12 जुलाई 2022 तक
  • चुनाव चिन्ह आवंटन 12 जुलाई 2022
  • मतदान 19 जुलाई 2022
  • काउंटिंग 19 जुलाई को शाम 5 बजे से

नगरा प्रखंड कार्यालय में हीं पैक्स अध्यक्ष एवं समिति का होगा काउंटिंग

जिले के नगरा प्रखंड में पैक्स एवं मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव एक साथ कराया जाएगा। हालांकि चुनाव एवं काउंटिंग को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम तैयार किया गया है। जानकारों की माने तो नगरा पंचायत में पैक्स के चुनाव के बाद मत की गिनती के लिए अलग मतगणना हॉल बनाया जाएगा, जहां वोटों की गिनती की जाएगी। वहीं मत्स्य जीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर अलग मतगणना हॉल में काउंटिंग की जाएगी।